मेरी नाव में



घुंघरू बाँध गया कोई उसके पाँव में
बदली हुई हवा है अबके गाओं में !

ऐसी तपन, ऐसी उमस अबके मौसम में
लोग जल रहे नीम की छाँव में !

बाजी सारी हार दी बस एक आस में
की जीत ही जायेगा वो अगले दाव में !

सुकून से में रह सकु स्वीकार था नहीं
काटे बिखेर डाले उसने मेरी ठाव में !

कैसे ले जाऊंगा उस पार में उसको
छेद ही छेद है मेरी नाव में !

Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम