घर नहीं
किस पर कर सके भरोसा , किस पर करे यकि
यहाँ आदमी की सूरत इक रहती नहीं !
चेहरे पर लगे चेहरे कोई कमी नहीं
में ढूंढ़ता हु आदमी मिलता कोई नहीं !
किसको सुनाऊ अपने दास्ताने गम
देखि न आँख कोई जिसमे नमी नहीं !
कोई नहीं पराया अपने तो है सभी
ये और बात है की अपने होते नहीं !
तमाम उम्र बंधे आकाश को फिरा
अंत समय मुट्ठी में राख भी नहीं !
यू तो हमारा सूरज और है हमारा चाँद
सारा जहां हमारा रहने को घर नहीं !
Comments
Post a Comment