लिख

लिखने जैसा लिख

बुधुआ की बीमारी लिख
आंसू की लाचारी लिख
रख छुपी चिंगारी लिख
मौसम की दरबारी लिख

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख !

सूद चढ़ी अटारी लिख
खेत में पड़ी दरारि लिखा
मेहनत की तिजारी लिख
रधिया बेचारी लिख !

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख !

घोटालीे  कारगुजारी लिख
छद्मवेश पुजारी लिख
आँखों की अंधियारी लिख
गालो  की उजियाली लिख

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख !




Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम