क्या, पिला दिया :)

फितरत नहीं है मेरी पीकर बहक जाना
साकी ज़रा बता तूने क्या पिला दिया !

ये मेनका ये उरवर्षी तपोघन की बिजलियाँ
माटी के इस बदन में तूने क्या मिला दिया !

अश्क बनके रह गया तेरी प्रेम कथाओ का
मेरे प्यार का तूने क्या सिला दिया !

भटक गया था राह ख्यालों की धुंध में
शुक्रिया ए मित्र, तूने घर बता दिया !

विस्वास के घूँघट में फरेब ही मिला
बता अमिया मुज़हे विष पिला दिया !

Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम