शरद चांदनी


श्वेत वस्त्र धार हुई सुंदरता निर्वासिनि !
जंगलों में भटकती हुई होती है शरद चांदनी !!

मखमल से, मलमल सी, छुई मुई सी गात !
दूध में नहाई हुई होती है शरद चांदनी !!

बिछी हुई हो जैसे कोई संगमरमरी दरी !
फिसलते नयन सी होती है शरद चांदनी !!

न तारे मन लुभाए न चुनरी रिझाये
उठे हुआ घूँघट सी होती है शरद चांदनी

Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम