इत्ते सारे काम

नन्ही मुन्नी चिड़िया को
इत्ते सारे काम
न पलभर को फुर्सत
न रत्ती भर आराम

रोज सबेरे सूरज लाना
उसको हर घर  मैं  पहुचना
क्या है छोटा काम ?

नन्ही मुन्नी चिड़िया को
इत्ते सारे काम !

घर-आँगन की साफ-सफाई
उछल-कूद  कर करती भाई
क्या है छोटा काम ?

नन्ही मुन्नी चिड़िया को
इत्ते सारे काम !

बाजार जाना और बतियाना
पाठ पढ़ना और पढ़ाना
क्या है छोटा काम ?



Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं