बहु त हो ता है :)
गंधहीन सो पुष्पों के होने से
एक गन्धमय सुमन बहुत होता है !
वह मंतव्य क्या जो शब्द जाल बना करे
अर्थ के लिए एक शब्द बहुत होता है !
तन का समर्पण तो एक बेईमानी है
प्यार के लिए एक स्पर्श बहुत होता है !
रिश्ते तो जिंदगी के छूटे सहारे है
आदमी का तो एक विश्वास बहुत होता है !
लाख जड़ लो सितारे चुनर में अपनी
होने को तो एक चाँद बहुत होता है !
दौर पर दौर चलाओ तो क्या है मतलब
मदहोश करने के लिए एक जाम बहुत होता है !
एक गन्धमय सुमन बहुत होता है !
वह मंतव्य क्या जो शब्द जाल बना करे
अर्थ के लिए एक शब्द बहुत होता है !
तन का समर्पण तो एक बेईमानी है
प्यार के लिए एक स्पर्श बहुत होता है !
रिश्ते तो जिंदगी के छूटे सहारे है
आदमी का तो एक विश्वास बहुत होता है !
लाख जड़ लो सितारे चुनर में अपनी
होने को तो एक चाँद बहुत होता है !
दौर पर दौर चलाओ तो क्या है मतलब
मदहोश करने के लिए एक जाम बहुत होता है !
Comments
Post a Comment