लिख

लिखने जैसा लिख

बुधुआ की बीमारी लिख
आसु की लाचारी लिख
राख छुपी चिंगारी लिख
मौसम की दरबारी लिख

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख

सूद चढ़ी अटारी लिख
खेत में पड़ी दरारी लिख
मेहनत की तिजारी लिख
रधिया बेचारी लिख !

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख

घोटाला कारगुजारी लिख
छद्मवेशी पुजारी लिख
आँखों की अंधियारी लिख
गालो की उजियारी लिख !

लिखना है तो लिख
लिखने जैसा लिख




Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम