हम आजाद है

हम आजाद है
जंगल की तरह, उगने के लिए !
हम आजाद है
कौओ की तरह काँव-काँव करने के लिए
और लड़ने के लिए कुत्तो के तरह !
हम आजाद है
भूख से तड़प - तड़प कर मरने के लिए
और नंगे बदन गलियो में विचरने के लिए
हम आजाद है !
नैतिकता का मुखोटा लगाकर
लूटने के लिए
हम आज़ाद है ,

अपनी सभ्यता संस्कृति से
बलात्कार करने के लिए
हे आज़ादी ! तुम्हे नमस्कार  
* --------------------------*

Comments

Popular posts from this blog

मर गया होता

तुम आये नहीं

इत्ते सारे काम